Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

अयोध्या,काशी के बाद अब मथुरा की बारी,बांके बिहारी से कनेक्ट होगी 6 लेन सड़क,923 गांवों की जमीन बन जाएगी सोना

यमुना एक्सप्रेस-वे से बांके बिहारी के मंदिर को 6 लेन एक्सप्रेस-वे से जोड़ने और उसके दोनों ओर हेरिटेज कॉरिडोर बनाने की योजना भी शामिल है। 

मथुरा,23 मार्च 2025 (यूटीएन)। योगी सरकार ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के फेज-2 मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। मास्टर प्लान के मंजूरी मिलने से ब्रज क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। आगरा,मथुरा,अलीगढ़ और हाथरस जिले के 923 गांवों को विकास होगा। यमुना एक्सप्रेस-वे से बांके बिहारी के मंदिर को 6 लेन एक्सप्रेस-वे से जोड़ने और उसके दोनों ओर हेरिटेज कॉरिडोर बनाने की योजना भी शामिल है।
मास्टर प्लान के लिए यमुना प्राधिकरण ने योगी सरकार को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास ने मंजूरी दे दी। इसका एक पत्र प्राधिकरण की भी भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद जमीन अधिग्रहण समेत अन्य काम शुरू होंगे। आगरा अर्बन एरिया 12200 हेक्टेयर,टप्पल अर्बन एरिया 11104 हेक्टेयर और राया अर्बन एरिया 11653.76 हेक्टेयर में है। इसके तहत हेरिटेज सिटी पर भी काम होगा।
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने के बाद सबसे ज्यादा हेरिटेज सिटी का रास्ता साफ हुआ है। इसे राया के आसपास बसाया जाएगा,हेरिटेज सिटी में थीम आधारिक हेरिटेज पार्क बनेगा, जो लगभग 350 एकड़ में होगा। यहां योग और वेलनेस सेंटर, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र 103 एकड़ में बनाया जाएगा। इसके अलावा 97 एकड़ में हरित क्षेत्र, 46 एकड़ में पर्यटक परिवहन सुविधाएं, 42 एकड़ में कंवेंशन सेंटर, 35 एकड़ में आयुर्वेद केंद्र, 26.60 एकड़ में होटल, 19.60 एकड़ में बजट होटल, 10 एकड़ वृद्धाश्रम, 7 एकड़ में सर्विस अपार्टमेंट और 6 एकड़ में हाट, दुकान बनाई जाएंगी।
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान में एनएच 44 से बांके बिहारी मंदिर तक यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ते हुए मार्ग के दोनों तरफ 753 हेक्टेयर में हेरिटेज सिटी बसाई जाएगी। आगरा, मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ जिले के 923 गांव शामिल किए गए हैं। इनमें आगरा के सबसे कम 58 गांव हैं,सबसे ज्यादा 415 गांव मथुरा के हैं,हाथरस जिले के 358 और अलीगढ़ जिले के 92 गांव शामिल हैं।

International

RELATED ARTICLES