Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

साली अपने जीजा के प्यार में दीवानी हो गई, तोड़ दिए सारे रिश्ते नाते

एक महिला अपने जीजा के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उसने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए और पति छोड़कर जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

मथुरा, 16 मार्च 2025 (यूटीएन)। महिला अपने जीजा के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उसने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए। वह पति को छोड़कर जीजा के साथ आकर ईंट भट्ठा पर रहने लगी। भाई के आने पर विवाद हुआ तो मामला थाने पहुंच गया। वह जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं हो सका है। करनाल निवासी एक युवती की शादी 12 वर्ष पूर्व नौहझील थाना के गांव एक गांव से हुई थी। महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। उसकी छोटी बहन की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई उस पर भी दो बच्चे हैं।

छोटी बहन को बड़ी बहन के पति से प्रेम हो गया। नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध में हो गए। दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय ले लिया। चार माह पूर्व साली और जीजा घर को छोड़कर रायपुर रोड स्थित ईंट भट्ठा पर आकर मेहनत मजदूरी करने लगे। महिला के भाई ने उसे ले जाने का प्रयास किया तो उनमें मारपीट होने लगी। भट्ठे के मुनीम ने पुलिस बुला ली। पुलिस तीनों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साली अपने जीजा के साथ रहने की जिद कर रही है। जीजा और साले के बीच मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t

International

RELATED ARTICLES