हरदोई, 01 अक्टूबर 2025 (यूटीएन)। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मल्लावां कस्बे से लखनऊ तक चलने वाले डग्गामार वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अभियान चलाकर दो इको वाहनों को सीज कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सात सीटर वाहनों में 12-12 सवारियों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मल्लावां कस्बे से चलने वाले अवैध डग्गामार वाहनों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड सवारियां ढो रहे दो इको वाहनों को सीज कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मल्लावां से लखनऊ तक डग्गामार वाहनों का अवैध संचालन लंबे समय से जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) |