Tuesday, October 7, 2025

National

spot_img

हिन्दू महासभा की बैठक सम्पन्न, युवाओं को सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व

पीलीभीत,28 सितम्बर 2025 (यूटीएन)। अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय उर्मिल बारातघर में जिलाध्यक्ष पo पंकज शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में युवाओं को विशेष रूप से दायित्व सौंपने पर बल दिया गया और कई नए चेहरों को जिम्मेदारियाँ प्रदान की गईं।
राहुल राठौर को युवा जिला उपाध्यक्ष, अमित अवस्थी को युवा जिला मंत्री, नरेश राठौर को युवा जिला सचिव, नितिन मिश्रा को युवा नगर अध्यक्ष, अभिषेक शंखधार को युवा नगर महामंत्री तथा निखिल गुप्ता को युवा नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में नौगवा पकडिया नगर अध्यक्ष के पद पर महेश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई, जबकि अमरिया ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व कमलेश कुमार वर्मा को और ब्लॉक महामंत्री का दायित्व सुमेन्द्र उपाध्याय को सौंपा गया। नगर टीम में लखन प्रताप को नगर संरक्षक, विनोद को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव कश्यप, जय सिंह, सचिन मौर्य, विपिन मौर्य, राहुल और सोनू मौर्य को नगर मंत्री, राजपाल मौर्य, विनोद मौर्य, प्रमोद कश्यप को नगर सचिव, राजपाल बघेल को नगर मीडिया प्रभारी, हरीश शर्मा को नगर उपाध्यक्ष, जितेंद्र कश्यप को नगर कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू महासभा एक वैचारिक संगठन है, जिसकी नींव त्याग और समर्पण पर रखी गई है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन को नई दिशा देंगे और युवाओं में जागरूकता का संचार करेंगे।
              जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा का उद्देश्य समाज में जागरूकता, संगठन और एकता को मजबूत करना है और इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।
              जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने कहा कि हिन्दू महासभा केवल एक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है, जिसमें हर सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी निभाता रहेगा।
              इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि संगठन का मुख्य कार्य समाज सेवा करना, समाज को परिवार की तरह एकत्रित कर उसे मजबूती देना है। संगठन का उद्देश्य अधिकारियों का सहयोग करना, सरकार की नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। दबे-कुचले, असहाय और कम पढ़े-लिखे लोगों की आवाज़ को उठाना तथा समकक्ष अधिकारियों के माध्यम से उनके कार्यों का निस्तारण करना ही संगठन का कर्तव्य है। हिन्दू महासभा लगातार इसी दिशा में कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इन्हीं सब बातों को देखते हुए लोग संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं।
              बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है और हम सबको मिलकर हिन्दू महासभा को और सशक्त बनाना है। बैठक के दौरान युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, प्रकाश अग्निहोत्री, राहुल देव, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल, महिला नगर अध्यक्ष सुमन कश्यप आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीलीभीत- स्टेट ब्यूरो, (अरुण मिश्रा) |

International

RELATED ARTICLES