Wednesday, October 29, 2025

National

spot_img

खेकड़ा में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और छतों से जमकर हुई पतंगबाजी

खेकड़ा,17 अगस्त 2025 (यूटीएन)। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में परंपरागत ढंग से उल्लासपूर्वक मनाया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर औरंगाबाद, सदाशिव शक्ति मंदिर रामपुर, अहिरान मंदिर व अन्य मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना, देर रात तक झांकियां और भजन-कीर्तन होते रहे। भक्तों ने व्रत रखकर मध्यरात्रि को चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोला।

घर-घर लड्डू गोपाल की विशेष पूजा हुई। कई घरों में बच्चों ने श्रीकृष्ण की झांकी प्रस्तुत की और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पर्व पर कस्बे की छतों पर पतंगबाजी का रोमांच भी चरम पर रहा। युवाओं ने डीजे की धुन पर नाच-गाकर दिन का आनंद लिया, वहीं शाम को आतिशबाजी ने उत्सव का उल्लास और बढ़ा दिया। हालांकि प्रतिबंधित चाइनीज मांजे से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES