बड़ौत,10 अगस्त 2025 (यूटीएन)। भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे बाइकों पर सवार होकर निकले। यात्रा नगरपालिका से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित पीएन शर्मा पर जाकर सम्पन्न हुई ,जहां भाजपाइयों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ सभी नेता व कार्यकर्ता झूमते हुए आकर्षण का केंद्र बने रहे।दूसरी ओर शहरवासियों ने भी जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि ,तिरंगा यात्रा शहीदों और महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करती है। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि, प्रदेश सरकार की ओर से 10 अगस्त से 14 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नगर मंडल में यह यात्रा आयोजित की गई। हमारे सभी संगठनात्मक 12 मंडलों में तिरंगा यात्रा आयोजित की जायेगी। कहा कि, आगे राष्ट्रीय स्मारकों की साफ-सफाई, शहीदों के परिजनों का सम्मान सहित अन्य कार्यक्रम भी होगें।
कार्यक्रम के समापन पर जिला मीडिया प्रभारी व हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक पवन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिल तोमर, नगर अध्यक्ष चिराग जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष चन्द्रवीर तोमर, यात्रा सहसंयोजक रविन्द्र आर्य, राजगोपाल कश्यप, नगर यात्रा संयोजक अतुल जैन,
महामंत्री रवि पालीवाल, एड अंकित लपराना, आत्माराम मौर्य, प्रतिभा शर्मा डिमरी, गौरव तोमर, मुदित जैन, आलोक शास्त्री, मनोज कश्यप, अमित जैन, राजन जैन, आलोक शास्त्री, अनिल महादेव, सत्यबीर सिंह बड़का, नितिन गोस्वामी, विनोद पांचाल, मनोज कटारिया, अमित गोयल, मुकेश जांगिड़, नमन जैन, योगेश कुमार, आलोक शर्मा, राजीव शर्मा, राकेश विश्वकर्मा, अंकित वर्मा, आलोक आर्य, कंवरपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |