Monday, September 1, 2025

National

spot_img

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए भाजपा ने की कार्यशाला

जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि, कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के सभी संगठनात्मक 12 मंडलों में एक संयोजक व दो सह-संयोजक लगा दिए गये हैं।

बागपत,06 अगस्त 2025 (यूटीएन)। भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अभियान के अन्तर्गत 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन ने कहा, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जनपद में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। विगत कई वर्षों से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार 15 अगस्त आजादी दिवस को एक उत्सव में मनाने का कार्य कर रही है। इस बार का तिरंगा अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आधारित है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी मंडलों एवं जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।

बताया कि,7 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य मंडलों में बैठक आयोजित होगी। 10 अगस्त से 12 अगस्त के मध्य मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी। 12, 13 और 14 अगस्त को जनपद के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन सभी स्थानों पर सजावट करने का कार्य भी किया जाएगा। 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिसमें जिला स्तर पर ही मौन जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही संगोष्ठी आयोजित कर 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के बारे में जानकारी दी जायेगी।

जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि, कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के सभी संगठनात्मक 12 मंडलों में एक संयोजक व दो सह-संयोजक लगा दिए गये हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए आह्वान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति है। कहा प्रत्येक कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा अपने घर पर फहराकर देशप्रेम का परिचय दे। जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर ने कहा कि 15 अगस्त की शाम को कार्यकर्ता तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतारना भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने हर घर तिरंगा फहराते हुए सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने को भी कहा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद बाल्मीकि ने किया।

इस दौरान गन्ना समिति चेयरमैन प्रदीप ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र आर्य, राजगोपाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अश्वनी त्यागी, दिपेश तोमर, गौरव तोमर, डॉ नीरज कौशिक, लता सिसौदिया, प्रतिभा शर्मा, डॉ शरफत अली, अंजू कश्यप, आत्माराम मौर्य, संदीप वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, सुधीर त्यागी, सुनिल तोमर, देवेन्द्र खौखर, दिनेश प्रधान, मनीष कुशवाहा, सोनू चोटी, मंजीत गुर्जर, संदीप प्रजापति, अरविंद तोमर, सत्यबीर सिंह बड़का, सुनील दीक्षित, सतेन्द्र मौर्य, मनोज कश्यप, नितिन जैन, अमित उपाध्याय, अक्षय तोमर, अनुज त्यागी, मांगेराम कश्यप, मंजीत कौर,आस मोहम्मद, मागेराम कश्यप, मीनाक्षी सिसौदिया, मितेश, सुभाष शर्मा, कपिल भारती ममता आदि मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES