हरदोई,27 जुलाई 2025 (यूटीएन)। रेंजर नीलम मौर्या और वन दरोगा सुधा ,सांवलिया विद्यालय मंसूरनगर इंचार्ज प्रधानाचार्य विजया अवस्थी ने वृक्ष भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों को सहजन के पौधे वितरित किए। साथ ही बच्चों को अपने-अपने घरों में इन पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने “हरे भरे बिरछा लगा लो” गीत प्रस्तुत किया। इस गीत के माध्यम से उन्होंने धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने इस पहल के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।
वृक्षारोपण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना था। रेंजर नीलम मौर्या और वन दरोगा सुधा ने बच्चों को पौधों की देखभाल के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना और उसका संरक्षण करना पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) |