Wednesday, October 29, 2025

National

spot_img

किसानों ने सीखे गन्ना उत्पादन के टिप्स,केवीके खेकड़ा पर चार दिवसीय गन्ना विशेष प्रशिक्षण संपन्न

खेकड़ा,25 जुलाई 2025 (यूटीएन)। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) खेकड़ा पर चल रहे चार दिवसीय गन्ना विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में किसानों को गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीकों सहित व्यावहारिक जानकारियों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ने में संतुलित उर्वरकों के उपयोग, कीट एवं रोगों की पहचान और उनके जैविक व रासायनिक नियंत्रण की विधियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोग व कीट के प्राकृतिक नियंत्रण एवं बचाव के उपाय भी बताए गए।

कृषि वैज्ञानिक देव कुमार ने वर्मी कंपोस्ट और जैविक खेती की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।प्रशिक्षण प्रभारी डॉ विकास मलिक ने बताया कि ,कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को गन्ना उत्पादन में तकनीकी दक्षता प्रदान करना, कृषि लागत को कम करना और उनकी आय को बढ़ाना है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिता यादव सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी किसानों को उपयोगी सुझाव दिए। इस दौरान फील्ड में खड़ी गन्ने की फसल का अवलोकन कर किसानों को व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES