Monday, September 1, 2025

National

spot_img

30 मई से लापता नाबालिग लड़की की बरामदगी में देरी पर ब्राह्मण समाज व किसानों ने दिखाई एकता

जिसको लेकर समाज के कुछ लोग बागपत जिले के गांव गांव जाकर लोगों को पंचायत में आने का आह्वान कर रहें है।

बागपत,24 जुलाई 2025 (यूटीएन)। एनसीआर क्षेत्र के हिसावदा गांव में किसान मजदूर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि, खिंदोडा की लापता नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए अब सब्र का बांध टूट चुका है।इसके लिए होगी आरपार की लड़ाई। 27 जुलाई को होने वाली महापंचायत में लिए जाएंगे बडे फैसले।

बता दें कि, बागपत जिले के खिंदोडा में एक नाबालिग लड़की के लापता होने को लेकर हिन्दू समाज की एक महापंचायत 27 जुलाई को गांव खिंडोदा में तय की गई ,जिसको लेकर समाज के कुछ लोग बागपत जिले के गांव गांव जाकर लोगों को पंचायत में आने का आह्वान कर रहें है। बताया जा रहा है कि,जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की 30 मई को लापता हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अभी तक नाकाम रहा है।

इस संबंध में ब्राह्मण समाज ने डीएम ऑफिस पर भी धरना देकर आपत्ति जताई थी। इसी पर आज हिसावदा गांव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक राष्ट्रीय मजदूर संगठन ने अपना पूरा समर्थन दिया। किसान नेताअन्नु मलिक ने बताया कि, प्रशासन ने इस केस में ढीला रवैया अपनाया है ,जो निंदनीय है , किसान मजदूर संगठन इस लडाई में साथ है।

ब्राह्मण समाज के 84 देश खाप चौधरी आदित्य भारद्वाज ने कहा कि, समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।समाज सेवी मनोज शर्मा ने भी मजबूती से अपनी बात कही और नाबालिक लड़की को न्याय दिलाने में परिवार की मदद करने का संकल्प दोहराया।

वहीं राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ बागपत जिलाध्यक्ष प्रवीण पौलस्त्य ने कहा कि समाज के साथ संगठन पूरी ताकत के साथ खड़ा है ,कपिल शर्मा फतेहपुर, दीपक शर्मा युवा जिलाध्यक्ष किसान मजदूर संगठन, प्रशांत चौधरी पूर्व मीडिया प्रभारी, रोहित सभासद,मनीष शर्मा रामनगर ,मन्नू तिवारी समाज सेवी ,हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री ने कड़े शब्दों में कहा कि, प्रशासन अगर समय रहते नहीं सुधरा, तो समाज तय करेगा कि, क्या फैसला लिया जाए।अन्नु मालिक ने सभी कार्यकर्ता से पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES