अमीनगर सराय,14 जून 2026 (यूटीएन)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मानव जीवन की रक्षा के पुनीत संकल्प के साथ रविवार, 14 जून को अमीनगर सराय स्थित बाबा लालमन दास दिगंबर जैन अतिथि भवन में एक 'विशाल रक्तदान शिविर' का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रेडक्रॉस समिति की बागपत की जनपदीय शाखा, लायंस क्लब अग्रवाल मण्डी 321 सी-1 और न्यूट्रिमा ब्लड सेंटर, मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
संयुक्त रूप से हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता ला संजय गोयल एवं ला पंकज गुप्ता सभापति, रेड क्रॉस ,ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के बागपत जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ ला एके मित्तल मौजूद रहे।
*31 रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल*
कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए मुख्य संयोजक तथा समाजसेवी ला अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि, इस शिविर में कुल 31 रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया और मानव जीवन की रक्षा में अपना अद्वितीय सहयोग दिया। इस दौरान अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर लायन एके मित्तल ने कहा कि, रक्तदान सर्वोत्तम दान है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
*न्यूट्रिमा ब्लड सेंटर की टीम ने दीं सेवाएं*
शिविर में न्यूट्रिमा ब्लड सेंटर, मेरठ के मैनेजर मुकेश पाल के नेतृत्व में आई विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य बेहद सुचारू रूप से संपन्न कराया। इस मेडिकल टीम में मुख्य रूप से डॉ श्वेता गर्ग, डॉ संदीप कुमार गर्ग, डॉ अंशुमान शर्मा,डॉ अक्षय राणा, अतुल शर्मा, शादिया व राहुल नेगी शामिल रहे।
शिविर को सफल बनाने में संयोजक ला संजय गर्ग, प्रसिद्ध समाजसेवी ईश्वर अग्रवाल घेवर वाले, ला राकेश बंसल अध्यक्ष व्यापारी संघ, अमीनगर सराय , ला शिवकुमार मित्तल, ला नितिन मित्तल, ला दीपक गोयल, ला डॉ मयंक गोयल,दिव्यांश गोयल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ला श्यामसुंदर गर्ग ने अपना विशेष और उल्लेखनीय सहयोग दिया।
वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।

