Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

विश्व पर्यावरण दिवस पर केएम विश्वविद्यालय परिवार ने किया पौधारोपण

1780750068_01.jpg
वृक्षारोपण और ऊर्जा संरक्षण जैसे उपायों को अपनाकर हम पर्यावरण की रक्षा में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं, आइए, एक पेड़ मां के नाम लगाकर हरियाली से देश और समाज को समृद्ध करें।

मथुरा,05 जून 2026 (यूटीएन)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज केएम विश्वविद्यालय के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विवि कुलाधिपति किशन चौधरी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष उस्फार सुनील तरकर एवं पूर्व प्रधान, कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह, हॉस्पिटल जनरल मैनेजर आशीष शर्मा उपस्थित रहे। जिपंअ एवं विवि कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा पर्यावरण हमारी साझा धरोहर है और इसे संजोकर रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण और ऊर्जा संरक्षण जैसे उपायों को अपनाकर हम पर्यावरण की रक्षा में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। आइए, एक पेड़ मां के नाम लगाकर हरियाली से देश और समाज को समृद्ध करें।


मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष उस्फार सुनील तरकर ने कहा केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में योगदान दे सकें। विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने कहा बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह ने बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जो मानव जीवन को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। वेटरिनरी रिर्चस सेंटर के डीन डा. अशोक कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि आज की पीढ़ी को आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण को संरक्षित करना कितना महत्वपूर्ण है। 

विवि के चांसलर सलाहाकार डा. एसपी गोस्वामी ने कहा इस साल विश्व पर्यावरण दिवस “जलवायु परिवर्तन” थीम के तहत मनाया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि अब केवल जागरूकता पर्याप्त नहीं, बल्कि ठोस और प्रभावी कदम उठाना अनिवार्य है। जलवायु परिवर्तन अब केवल पर्यावरण की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह एक बड़ा स्वास्थ्य संकट बन चुका है।


इस मौके पर विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह के संरक्षण में परीक्षा नियंत्रक (COE) समीक्षा भारद्वाज, सब रजिस्ट्रार डा. सुनील अग्रवाल, डीन अशोक कुमार, राकेश आनंद, सुनील शर्मा, रनवीर सिंह, सचिन चौधरी, देवेन्द्र पाल, तनुज अग्रवाल, राहुल सिंह, प्रिया मैडम, दीपक माथुर, आदर्श, रोहित, दिगम्बर काका, आदि सहित मेडीकल छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सदेश दिया ओर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ