Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

वीरांगना नीरा आर्या पर बनेगी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म, अमेरिकन कंपनी ने किया ऐलान

1777208850_1.jpg


खेकड़ा,26 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। कस्बे की वीरांगना और आजाद हिंद फौज की सेनानी रही नीरा आर्या के जीवन पर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म बनने जा रही है। एक अमेरिकी फिल्म कंपनी ने करीब 200 करोड़ रुपये के बजट से इस ऐतिहासिक फिल्म के निर्माण की घोषणा की है।

रविवार को फिल्म निर्माता टीम के सदस्य खेकड़ा पहुंचे और नीरा आर्या स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।वरिष्ठ साहित्यकार तेजपाल आर्य ने बताया कि, अमेरिका के अर्बाना (इलिनोइस) के फिल्म निर्माता किरण दासरी इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके प्रतिनिधि राजकुमार, जरपुल्ला लिंगास्वामी और निर्देशक अजय कुमार पुलिपति ने स्मारक स्थल का दौरा कर जानकारी जुटाई। 

निर्देशक अजय कुमार पुलिपति ने बताया कि, फिल्म के लिए नीरा आर्या के जीवन पर गहन शोध किया गया है। लंदन में सुरक्षित ब्रिटिश कालीन दस्तावेजों की जांच के दौरान यह सामने आया कि, उन्हें ब्रिगेडियर जेए सालोमोंस द्वारा बंदी बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1945 में अंग्रेजों ने काला पानी (अंडमान) पर पुनः कब्जा कर आजाद हिंद फौज की रानी झांसी रेजिमेंट की सेनानियों को कैद कर दिया था, जिनमें नीरा आर्या भी शामिल थीं। 

बताया गया कि कालापानी में बंदी महिलाओं को मानसिक और शारीरिक यातनाएं झेलनी पड़ीं। नीरा आर्या ने भी इन अत्याचारों का साहसपूर्वक सामना किया। हालांकि, अंग्रेज अपने साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गए थे, जिन तक अब फिल्म निर्माता की पहुंच बनी है और उसी आधार पर कहानी को प्रामाणिक रूप दिया जा रहा है। फिल्म में खेकड़ा में नीरा आर्या के अंतिम आगमन और स्थानीय निवासी चौधरी मेहूं डूंगर व उनके पुत्र श्रीपाल के साथ उनकी भावुक मुलाकात को भी दर्शाया जाएगा।

साथ ही, नीरा आर्या स्मारक और पुस्तकालय की झलक भी फिल्म का हिस्सा होगी। साहित्यकार मधु धामा की पुस्तक “आजाद हिन्द की पहली जासूस” से भी सामग्री ली जाएगी, जिसकी अनुमति निर्माता टीम ने प्राप्त कर ली है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, मणिपुर, सिंगापुर और लंदन सहित विभिन्न स्थानों पर किए जाने की योजना है।

बता दें कि, इससे पहले भी नीरा आर्या पर एक फिल्म बन चुकी है, लेकिन एक और बड़े स्तर की फिल्म बनने की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ