Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

वी. पकरीसामी की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड में निदेशक नियुक्ति

1781175182_1.jpg
संगठन के परिचालनों का विस्तार करने तथा मूल्यांकन एवं जोखिम प्रबंधन फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे पीएफसी के ऋण पोर्टफोलियो की वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान मिला।

नई दिल्ली, 11 जून 2026 (यूटीएन)। भारत सरकार द्वारा वी. पकरीसामी को 2 जून 2026 से पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) के निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व, वे पीएफसी में कार्यपालक निदेशक - एंटिटी अप्रेज़ल एवं सूचना प्रौद्योगिकी के पद पर कार्यरत थे। पकरीसामी के पास विद्युत क्षेत्र और इंफ्रास्ट्रक्चर वित्तपोषण में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बी.ई. (मैकेनिकल) तथा एम.टेक. (प्रबंधन एवं सिस्टम्स) की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में की और 1997 में पीएफसी में शामिल हुए। इन वर्षों के दौरान, उन्होंने संगठन के परिचालनों का विस्तार करने तथा मूल्यांकन एवं जोखिम प्रबंधन फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे पीएफसी के ऋण पोर्टफोलियो की वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान मिला।
 
उन्होंने कई महत्वपूर्ण संस्थागत पहलों में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिनमें राष्ट्र स्तरीय विद्युत उत्पादन एवं पारेषण संस्थाओं के वर्गीकरण हेतु कार्यप्रणालियों का विकास, विद्युत वितरण कंपनियों के लिए विद्युत मंत्रालय द्वारा अनुमोदित एकीकृत रेटिंग फ्रेमवर्क का निर्माण तथा निजी क्षेत्र की संस्थाओं के लिए मूल्यांकन नीतियों का प्रारूप तैयार करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ऑनलाइन ऋण आवेदन प्रणाली, प्रारंभिक मूल्यांकन प्रक्रियाओं तथा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के मूल्यांकन फ्रेमवर्क के विकास में भी योगदान दिया है। पकरीसामी शुंगलू समिति के सदस्य रह चुके हैं, जिसका गठन प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किया गया था तथा वे पीएफसी की ऋण नीति समिति और बड़े मूल्य के ऋणों को स्वीकृति प्रदान करने वाली विभिन्न कार्यकारी समितियों के भी सदस्य रहे हैं। उन्होंने पीएफसी के ऋण संकेंद्रण मानकों को आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनाने में भी योगदान दिया है।
 
इसके साथ ही, वे तेलंगाना नॉर्थ डिस्कॉम के निदेशक मंडल में नामित निदेशक के रूप में कार्यरत हैं तथा पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। वे पीएफसी में इकाई मूल्यांकन, ऋण निगरानी तथा संस्थागत प्रक्रियाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ