Breaking News
संगठन को मजबूत करने के लिए देशभर में बैठकें करेगा नेशनल अकाली दल   | सोना बत्रा के संघर्ष से बने‘चाख कर देखो’ के उत्पादों ने जीता मेहमानों का दिल   | एम्स भोपाल के डॉ. ए.के. गुप्ता ने एमएनडी/एएलएस मरीज़ों के लिए होम्योपैथी से दिखाई उम्मीद की किरण   | नई ऊर्जा, नए संकल्पों के साथ लायंस क्लब दिल्ली वेज की शपथ ग्रहण समारोह   | जीटीटीसीआई और लायंस क्लब दिल्ली वेज ने कैंसर जागरूकता अभियान शुरू किया   | बिजनेस टेक से कॉरपोरेट तक... फॉर्च्यून इंडिया ने जारी किया देश की शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट   | स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप से लौटे निखिल कुमार का वॉलीबॉल अकादमी में हुआ सम्मान   | मेहनत का मिला स्वर्णिम सम्मान, गुरुकुल विद्यापीठ के मेधावियों को गोल्ड मेडल   | प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की तरफ से आर आर इंटर कॉलेज में पौधरोपण   | क्षेत्राधिकार की जंग में आमने-सामने आए किन्नरों के दो गुट, मारपीट व धमकी और जबरन बधाई वसूलने का आरोप   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

वैश्यकुल ने डिजिटल तकनीक से किया सामाजिक एकता का शंखनाद

1783859778_2.jpg
मुख्य अतिथि सांसद नरेश बंसल ने संगठन की इस अनूठी डिजिटल पहल की जमकर सराहना की और कहा कि तकनीक के माध्यम से समाज को जोड़ना और युवाओं को अपनी जड़ों से परिचित कराना समय की मांग है।

नई दिल्ली, 12 जुलाई 2026 (यूटीएन)। वैश्य समाज को देश के हर राज्य, जिले और गाँव स्तर पर संगठित और एकजुट करने के उद्देश्य से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 'वैश्यकुल उदय - भव्य शुभारंभ समारोह' का गौरवशाली आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी और वैश्यकुल के संस्थापक एवं भाजपा दिल्ली के प्रदेश महामंत्री आदरणीय विष्णु मित्तल ने डिजिटल बटन दबाकर वैश्यकुल की आधिकारिक वेबसाइट  शुभारंभ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वैश्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी ने अपने स्वागत भाषण में समाज के प्रबुद्ध जनों में जोश भरते हुए कहा कि आज लॉन्च की गई यह अत्याधुनिक वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का डिजिटल माध्यम बनेंगे। आगामी 27 सितम्बर को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'परिचय सम्मेलन' और 'वैश्यकुल सांस्कृतिक समागम' के लिए अब देश और दुनिया के किसी भी कोने से वैश्य परिवार घर बैठे पूरी सुरक्षा और गोपनीयता के साथ डिजिटल रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन सदस्यता प्राप्त कर सकेंगे।
 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद नरेश बंसल ने संगठन की इस अनूठी डिजिटल पहल की जमकर सराहना की और कहा कि तकनीक के माध्यम से समाज को जोड़ना और युवाओं को अपनी जड़ों से परिचित कराना समय की मांग है। वहीं, वैश्यकुल के प्रेरणास्रोत विष्णु मित्तल ने कहा, "हमारा संकल्प अखंड वैश्यकुल का निर्माण करना है। जो लोग इंटरनेट से दूर हैं, वे भी केवल एक मिस्ड कॉल देकर इस विशाल परिवार के सक्रिय सदस्य बन सकते हैं।"समारोह के दौरान वैश्यकुल परिवार की ओर से मुख्य प्रायोजक 'सूर्या साड़ी' के अरविंद गुप्ता जी का उनकी सामाजिक सहभागिता के लिए विशेष नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में श्री नारायण अग्रवाल (प्रताप घी), एस. एस. अग्रवाल, अनिल गोयल (विधायक कृष्ण नगर), तिलक राम गुप्ता (विधायक त्रिनगर), नवीन गर्ग (सदस्य व्यापारी कल्याण बोर्ड), सुमन गुप्ता (निगम पार्षद चांदनी चौक), नरेश गोयल (कोकोफॉम), अनिल मित्तल (सतमोला) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे और सभी को सम्मानित भी किया गया।
 
साथ ही, संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश मित्तल जी एवं वरि उपाध्यक्ष यतेंद्र गुप्ता और महामंत्री अमित गोयल, पवन सिंघल एवं सतेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  राजेश जैन, महिला अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा गोयल युवा अध्यक्ष अंकुर गोयल एवं कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों के अथक परिश्रम व कुशल प्रबंधन की मंच से भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के एक अन्य महत्वपूर्ण सत्र में, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के नवनियुक्त सम्मानित जिला पदाधिकारियों का भी वैश्यकुल मंच पर पटका और स्मृति चिह्न देकर भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सहभोज किया।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ