Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

उत्तर पूर्वी परिषद के 73वां पूर्ण सत्र का 4 जून को

1780495244_Ami.png
उत्तर पूर्वी परिषद अधिनियम, 1971 के तहत गठित उत्तर पूर्वी परिषद, पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए सर्वोच्च क्षेत्रीय योजना निकाय के रूप में कार्य करती है, और इस क्षेत्र में समन्वित विकास को बढ़ावा देने और सहकारी संघवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

नई दिल्ली, 03 जून 2026 (यूटीएन)। उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) का 73 वां पूर्ण सत्र 4 जून को मेघालय के शिलांग में केंद्रीय गृह मंत्री और एनईसी के अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। सत्र में केन्‍द्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री और एनईसी के उपाध्यक्ष ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया; डीओएनईआर राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार; आठ उत्तर पूर्वी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री; परिषद के अन्य सदस्य; और केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बांस, अगरवुड और अष्टलक्ष्मी दर्शन जैसी प्रमुख पहलों और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक पूर्व-पूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) के सचिव, आठ उत्तर पूर्वी राज्यों के मुख्य सचिव, एनईसी के सचिव, एमडीओएनईआर, एनईसी, राज्य सरकारों और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
 
उत्तर पूर्वी परिषद अधिनियम, 1971 के तहत गठित उत्तर पूर्वी परिषद, पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए सर्वोच्च क्षेत्रीय योजना निकाय के रूप में कार्य करती है और इस क्षेत्र में समन्वित विकास को बढ़ावा देने और सहकारी संघवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 4 जून को होने वाले पूर्ण सत्र में क्षेत्रीय विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए गठित मुख्यमंत्री उच्च स्तरीय कार्य बलों की प्रगति पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। सत्र में पर्यटन; कृषि एवं बागवानी; निवेश प्रोत्साहन; दूध, अंडे, मांस और मछली उत्‍पादन में आत्मनिर्भरता; खेल प्रोत्साहन; आर्थिक गलियारे के विकास; अवसंरचना एवं संपर्क और हथकरघा एवं हस्तशिल्प पर प्रस्तुतियां भी शामिल हैं। इन विचार-विमर्शों से राज्यों और हितधारकों के बीच साझा विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
 
इस बैठक में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहलों की समीक्षा भी की जाएगी, जिसमें प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों पर अद्यतन जानकारी, उत्तर पूर्व निवेश शिखर सम्मेलन और बैंकर्स कॉन्क्लेव के परिणाम, युवा-केंद्रित पहल और क्षेत्र में पर्यटन, लॉजिस्टिक्स तथा विशिष्ट विक्रय प्रस्ताव (यूएसपी) परियोजनाओं से संबंधित प्रयास शामिल हैं। पूर्ण सत्र में उत्तर पूर्व विजन प्लान 2047 पर आगे विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक उत्तर पूर्वी क्षेत्र को आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, नवाचार, स्थिरता और सांस्कृतिक समृद्धि के एक जीवंत केंद्र में बदलने की दीर्घकालिक रूपरेखा प्रदान करना है। इस पूर्ण सत्र के दौरान उत्तर पूर्वी परिषद के सदस्य क्षेत्रीय विकास प्राथमिकताओं और अंतर-राज्यीय सहयोग को बढ़ाने के अवसरों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ