Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव पहुंचेंगे बाबा रामदेव, समिति को दिया आश्वासन

1779541714_1.jpg
भारतीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधि पतंजलि योगपीठ पहुंचे, जहां धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

खेकड़ा, 23 मई 2026  (यूटीएन)। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में शनिवार को बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम समिति के प्रतिनिधिमंडल ने योगगुरु बाबा रामदेव से भेंट कर उन्हें बड़ागांव आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान बाबा रामदेव ने निकट भविष्य में त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव आने का आश्वासन दिया।

भारतीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधि पतंजलि योगपीठ पहुंचे, जहां धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बाबा रामदेव को त्रिलोकतीर्थ धाम की गतिविधियों, धार्मिक आयोजनों और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी दी। 

बाबा रामदेव ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने बड़ागांव आने की सहमति जताते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। 

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि, बाबा रामदेव का संभावित आगमन धार्मिक और सामाजिक चेतना को नई ऊर्जा देगा। इस अवसर पर त्रिलोक चंद जैन सहित समिति के कई पदाधिकारी, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ