Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

संचारी रोगों की रोकथाम हेतु शिक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

1782308379_1.jpg


खेकड़ा,24 जून 2026 (यूटीएन)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गति देने के लिए बुधवार को बीआरसी सभागार में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम ने शिक्षकों को डेंगू, मलेरिया तथा चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित अन्य संचारी रोगों से बचाव के गुर सिखाए।

खंड शिक्षा अधिकारी सचिन कुमारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षकों ने स्कूलों को रोग-मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान आरबीएसके टीम की डॉ दीप्ति चौधरी ने बताया कि ,संचारी रोगों का सबसे बड़ा कारण गंदगी और ठहरा हुआ पानी है। अगर स्कूल साफ रहेगा तो बच्चे बीमार नहीं पड़ेंगे। शिक्षक सबसे बड़े बदलाव के सहयोगी हैं। 

टीम सदस्य पंकज जोशी ने लार्वा पहचानने और नष्ट करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए। खंड शिक्षा अधिकारी सचिन कुमारी ने कहा कि, सभी स्कूल ,संचारी रोग मुक्त परिसर तैयार करें। अगले माह स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमें स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगी। अभियान खेकड़ा ब्लॉक के 76 परिषदीय स्कूलों के करीब 10 हजार से अधिक बच्चों को सीधे तौर पर सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा कदम है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ