Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

समाजसेवी मा सत्तार अहमद की स्मृति में किया गया पौधरोपण

1777902085_1.jpg
स्कूल इन्चार्ज बिन्दिया ब्रिज ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, पेड पौधों से ही हमें शुद्ध आक्सीजन मिलती है और हम सांस लेकर जीवित रहते हैं।

बागपत,04 मई 2026  (यूटीएन)। राजकीय हाईस्कूल बसौद में युवा चेतना मंच के संस्थापक व वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद मा सत्तार अहमद (डॉक्ट्रेट मानद) की स्मृति में संस्था द्वारा 21 फलदार पौधे रोपित किये गये। मंच महासचिव समीर सत्तार अहमद ने बताया कि, मास्टर सत्तार अहमद का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा और देशहित के कार्यों में समर्पित रहा। उनके नक्शेकदम पर चलते हुए राजकीय हाईस्कूल बसौद में शिक्षकों व बच्चों ने 21 फलदार व छायादार पौधें आम, अमरूद, जामुन, चीकू, शहतूत, आडू , गुलमोहर आदि लगाये गये। 

इस मौके पर स्कूल इन्चार्ज बिन्दिया ब्रिज ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, पेड पौधों से ही हमें शुद्ध आक्सीजन मिलती है और हम सांस लेकर जीवित रहते हैं। पौधे हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के साथ साथ वातावरण को हरा भरा व सुन्दर बनाते है। उन्होंने सभी पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेकर बच्चों को इनकी देखभाल रखने का सकंल्प दिलाया और संस्था का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आदिल हुसैन, बिन्दिया ब्रिज, समीर अहमद, अंकित कुमार व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

 स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ