Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

स्कूल चलो’ रैली से गूंजा खेकड़ा, बच्चों ने शिक्षा का दिया संदेश

1778073740_1.jpg


खेकड़ा,06 मई 2026  (यूटीएन)। कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय-दो में ‘स्कूल चलो’ अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका वंदना रानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर निकले और “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारों से माहौल को जागरूकता से भर दिया। बच्चों की तख्तियों पर लिखे संदेशों ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। 

इस दौरान अतुल आत्रेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और रैली को सफल बनाने में सहयोग किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि, इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और समाज में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ