Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

श्री परशुरामेश्वर मेला–2026 की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

1782997821_1.jpg
जिलाधिकारी ने कहा ,कावड़ यात्रा से संबंधित किसी भी शिव भक्त को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए, कावड़ यात्रा को सरल और सुगम बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारी कटिबद्ध रहें।

बागपत,02 जुलाई 2026 (यूटीएन)। जनपद बागपत की तहसील बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा गाँव में श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला 8 अगस्त से 11 अगस्त तक होगा।मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं ,जिसमें पुरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से ही करते हैं। 

कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों व मेला समिति के साथ बैठक कर मेले को सकुशल संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई कि, मेले को किस तरीके से कुशल संपन्न कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा, मेला पूर्व के मेले को जीरो बेस्ट महोत्सव के रूप में फोकस किया जाए । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ,कहीं भी प्लास्टिक नहीं दिखनी चाहिए। दुकानों पर रेट लिस्ट चश्पा होनी चाहिए, भंडारों में गुणवत्ता का भोजन दिया जाए।कहीं भी कावड़ यात्रा रोड पर मांस मीट की दुकान खुली नहीं होनी चाहिए। कम से कम हाइट के ही डीजे कावड़ यात्रा में लाये जाएं। 

 https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t

जिलाधिकारी ने कहा ,कावड़ यात्रा से संबंधित किसी भी शिव भक्त को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। कावड़ यात्रा को सरल और सुगम बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारी कटिबद्ध रहें। उन्होंने कावड़ मार्ग पर विद्युत पोलों पर पन्नी तथा जो ट्रांसफार्मर रखे हैं उनके चारों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग हो जानी चाहिए । मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था अवश्य रहें ।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि, पानी के टैंक मोबाइल टॉयलेट मेला परिसर में लगे हों। उन्होंने साफ सफाई के भी निर्देश दिए। कहा कि, कावड़ मार्ग पर जितने भी गांव हैं उन मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था रहनी चाहिए। सभी हैंडपंप सुचारू अवस्था में चलते रहें । 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तीरथ लाल मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ,अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय,  अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान , एसडीएम खेकड़ा मनीष कुमार यादव , एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा एसडीएम बड़ौत भावना सिंह , अधिशासी अधिकारी , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित पुरा महादेव मंदिर मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा व मेला समिति के सम्मानित सदस्य आदि उपस्थित रहे।

 https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ