Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

शिवाय चेरिटेबल ब्लड सेंटर पर रक्तदान, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया शुभारंभ

1781267198_1.jpg
एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है और किसी की जिंदगी बचा सकता है यह सबसे बड़ा मानव धर्म है, उन्होंने शिवाय चेरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता लाते हैं और लोगों को नेक कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

बड़ौत,12 जून 2026 (यूटीएन)। नगर के दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित शिवाय चेरिटेबल ब्लड सेंटर पर रक्तदान शिविर लगाया गया , जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए शिवाय चेरिटेबल द्वारा पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि ,रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। आपके द्वारा किए गए रक्तदान की एक-एक बूंद, किसी को जीवन दान दे सकती है। उन्होंने कहा कि ,युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है और किसी की जिंदगी बचा सकता है। यह सबसे बड़ा मानव धर्म है।उन्होंने शिवाय चेरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता लाते हैं और लोगों को नेक कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

इस मौके पर बड़ी तादाद में लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष डॉ अमित राणा, मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ देवेंद्र पंवार, महामंत्री अजय सोलंकी, अनुराग मोहन, शिवाय चेरिटेबल के डायरेक्टर विक्रांत मलिक, युवा भाजपा नेता व समाजसेवी सत्यव्रत आर्य, मोहित मुखिया, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ