Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

शौचालय पर ताला, महिला फरियादी परेशान ,जिम्मेदार अधिकारी मौन

1780409725_1.jpg
तहसील परिसर में मौजूद शौचालय बंद होने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, कई लोगों ने बताया कि घंटों तहसील में रहने के बावजूद उन्हें शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाती।

मथुरा, 02 जून 2026 (यूटीएन)। जिले की छाता तहसील में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों की पोल छाता तहसील परिसर में खुलती नजर आ रही है। तहसील परिसर में बने शौचालय पर ताला लटका होने से विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आने वाली महिला फरियादियों को मूलभूत सुविधा तक नसीब नहीं हो रही है। तहसील परिसर में मौजूद शौचालय बंद होने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि घंटों तहसील में रहने के बावजूद उन्हें शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाती।

इससे प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तहसील जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय में ही बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, तो आम नागरिकों की परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

वहीं, इस गंभीर समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। जनता का कहना है कि शासन-प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर शौचालय को आम लोगों के लिए खुलवाना चाहिए, ताकि तहसील आने वाले नागरिकों, खासकर महिलाओं को राहत मिल सके तहसील परिसर के सभी शौचालय की हालत बहुत ही दयनीय हालत में है   गंदगी को लेकर सफाई का कोई ध्यान नहीं है महिला शौचालय तहसील परिसर के हो चाहे रजिस्ट्री कार्यालय के सभी पर ताला  लगा हुआ है, छाता तहसील परिसर में बंद पड़ा शौचालय, दरवाजे पर लटका ताला और सुविधा के अभाव से जूझते फरियादी।

मथुरा- रिपोर्टर, ( बी.एल. पांडे ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ