Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

शादीशुदा प्रेमी और प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड, इसलिए गला दबाकर मार डाली थी युवती

1776861134_1.png


मथुरा,22 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। बलदेव क्षेत्र में 13 अप्रैल को एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 130 पर 26 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। बाद में मृतका की पहचान देवरिया निवासी निकिता उर्फ वृंदा के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि निकिता 12 अप्रैल को वृंदावन घूमने आई थी, जहां से वह नोएडा जाने की बात कहकर अपनी सहेली से अलग हो गई। इसी दौरान उसका प्रेमी बृजेश अपने साथी के साथ कार लेकर पहुंचा। बलदेव क्षेत्र में शादी को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि बृजेश और उसके साथी विकास ने मिलकर निकिता का गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को एक्सप्रेसवे किनारे फेंककर फरार हो गए।सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे सूचना मिली कि आरोपित कार से कासिमपुर अंडरपास की ओर आ रहे हैं। छोटी पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपित घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए। यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

मुठभेड़ में युवती के शादीशुदा प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए है। इनके कब्जे से दो तमंचा, चार कारतूस, कार, युवती का आधार कार्ड, एटीएम आदि बरामद हुआ है। आरोपियों ने अपने नाम ब्रजेश कुमार सिंह निवासी नगला रमी थाना अछल्दा जिला औरैया और विकास निवासी ग्राम गपचिया पोस्ट समथर थाना ऊसराहार जिला इटावा बताए है। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मृतका तीन माह की गर्भवती थी और आरोपी ब्रजेश पहले से शादीशुदा है।

 







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ