Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

सेवा, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर बढ़ते रहेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

1781008804_MADI 3.jpg
140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ हमने अपने युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।

नई दिल्ली, 09 जून 2026 (यूटीएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम किया है, जिसकी वजह से भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। 
 
*140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना*
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'हमारी सरकार के पिछले 12 साल भरोसे, विकास और जन-कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ हमने अपने युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।
 
*पीएम ने गिनाई उपलब्धियां*
प्रधानमंत्री ने नौ प्रमुख क्षेत्रों गरीब कल्याण, नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य, राष्ट्र प्रथम, किसान कल्याण, मिडिल क्लास और विरासत और विकास के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 10.5 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला गैस कनेक्शन और 12 करोड़ शौचालयों के निर्माण से करोड़ों परिवारों का जीवन आसान हुआ है।
 
*नारी सशक्तीकरण पर रहा जोर*
नारी सशक्तीकरण को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन खाते खोले गए हैं। महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन का अवसर मिला है। 3 करोड़ से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। वहीं, 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 10 करोड़ ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं।
 
*26 शहरों में मेट्रो नेटवर्क विकसित*
राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास को ऐतिहासिक बताया। देश के 26 शहरों में 1,100 किलोमीटर से अधिक का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया है। वर्तमान में 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। अटल सेतु, सुदर्शन सेतु, चिनाब रेल ब्रिज, बोगीबील ब्रिज और पंबन समुद्री पुल जैसे बड़े परियोजनाओं का निर्माण भी इसी अवधि में हुआ। देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 164 तक पहुंच गई है। युवाओं के लिए लगभग दो करोड़ लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, मुद्रा योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज वितरित किए गए हैं।
 
देश में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप और 10 हजार से अधिक अटल टिंकरिंग लैब नवाचार को नई दिशा दे रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ दिया जा रहा है।  इसके साथ ही 19 हजार से अधिक जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने किसान कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, मध्यम वर्ग को कर राहत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल महालोक और केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और विकास के समन्वय का प्रतीक हैं।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ