Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

सचिन सिंगल, राजकुमार गोयल व प्रमोद जैन भामाशाह सम्मान से विभूषित

1782997302_1.jpg
जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि, भामाशाह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी संपूर्ण धनराशि व संपत्ति भारत माता के सपूत महाराणा प्रताप को भेंट कर दी थी ,जिससे 12 वर्षों तक सेवा का समस्त खर्चा उठाया जा सकता था।

बागपत,02 जुलाई 2026 (यूटीएन)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा निर्देशित सेवाभावी दानवीर एवं सहयोगी व्यापारियों को 29 जून से 5 जुलाई तक भामाशाह सम्मान सप्ताह के अंतर्गत सचिन सिंघल सीमेंट एवं लोहा व्यवसाय , राजकुमार गोयल खलचोकर एवं चीनी व्यापारी एवं किराना मर्चेंट प्रमोद कुमार जैन बावली वालों को माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर तथा सम्मान पत्र देकर भामाशाह सम्मान दिया गया। उक्त कार्यक्रम सचिन सिंघल के प्रतिष्ठान पर किया गया। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि, भामाशाह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी संपूर्ण धनराशि व संपत्ति भारत माता के सपूत महाराणा प्रताप को भेंट कर दी थी ,जिससे 12 वर्षों तक सेवा का समस्त खर्चा उठाया जा सकता था। दृष्टि दूत व समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा,ऐसी दानवीर भामाशाह को हम नमन करते हैं साथ ही सभी व्यापारियों को उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का आह्वान करते हैं।तीनों व्यापारियोंको बधाई देते हुए समय समय पर व्यापारी हितों के लिए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया । 

इस अवसर पर मंडलीय मंत्री दीपक गोयल, व्यापारी संघ अग्रवाल मंडी के महामंत्री अंकुर शर्मा मनोज मित्तल , डॉ रामलाल राजीव गोयल सभासद, दयाचंद गुप्ता ,ऋषभ जैन,अमन गोयल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे । बताया कि,जिले के अन्य नगरों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ