Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सैनिटरी पैड वितरित कर किया जागरूकता कार्यक्रम

1778341677_1.jpg
सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए।

बड़ौत,09 मई 2026  (यूटीएन)। नगर के चौधरान पट्टी स्थित *इंडियन पब्लिक स्कूल में फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं के लिए सैनिटरी पैड वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर फाउंडेशन की सचिव आशा ग्रोवर कहा कि, बेटियों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा दोनों ही समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य है कि हर बेटी जीवन में आगे बढ़े, आत्मनिर्भर बने और अपने सपनों को पूरा करे । वहीं महिला कल्याण विभाग से चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी वंदना गुप्ता ने बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंशिका जैन ने किशोरियों को जागरूक करते हुए स्वच्छता अपनाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। छात्राओं ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फाउंडेशन का आभार जताया। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने भी सामाजिक अभियान की सराहना की।बताया कि संस्था द्वारा अब तक लगभग 30 हजार सैनिटरी पैड का वितरण किया जा चुका है, जिससे हजारों बालिकाओं एवं महिलाओं को लाभ मिला है तथा भविष्य में भी समाज हित में इसी प्रकार के जागरूकता एवं सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ