Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

1776956505_1.jpg


झुंझुनू,23 अप्रैल  2026  (यूटीएन)।  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को जिला परिषद सभागार में झुंझुनू सांसद बृजेंद्र सिंह ओला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
 
बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, समग्र शिक्षा अभियान सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ओला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों एवं प्रस्तावों का गंभीरता से निस्तारण करें और विभागीय योजनाओं की जानकारी समय-समय पर साझा करें। उन्होंने बैठक कार्यवाही की रिपोर्ट समय पर भेजने के भी निर्देश दिए।
 
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उनकी प्रगति जानी ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
 
बैठक में उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, पिलानी विधायक पितराम काला, जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग, कावेंद्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ कैलाश यादव सहित विभिन्न पंचायत समितियां के प्रधान, समिति के सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 
राजस्थान-रिपोर्टर,(सुरेश सैनी)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ