Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

रूबरू मिस्टर इंडिया के फाइनल हेतु चयनित हर्षित को किया सम्मानित

1777552115_1.jpg


बिनौली,30 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। क्षेत्र के जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को हुए सम्मान समारोह में, रूबरू मिस्टर इंडिया के फाइनल के लिए चयनित हर्षित सोलंकी को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया । 

पूर्व विधायक सत्येंद्र सोलंकी के भतीजे व पूर्व प्रमुख हरेंद्र सोलंकी के पुत्र हर्षित सोलंकी का उक्त प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल हेतु चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर स्कूल में हुए समारोह में स्कूल प्रबंधक डा अनिल आर्य ने हर्षित को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर आगे भी सम्मान पाते रहने हेतु और भी लगन व ध्यान सहित शुभकामनाएं भी दी। 

इस अवसर पर प्रबंधक व रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल आर्य ने कहा, ग्रामीण अंचल में हर क्षेत्र में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। उनको उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन मिले, तो वे नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता का फाइनल आगामी माह गोवा में आयोजित होगा। उप प्रधानाचार्य डा.सुशील वत्स के संचालन में हुए समारोह में निदेशक डा.सुनील आर्य, प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी, रामपाल तोमर, संजय छिल्लर, अनुराग सोलंकी, हरबीर, सुभाष सोलंकी, आकाश सोलंकी, कुणाल आर्य, चंद्रवीर सिंह गुड़िया खोखर, लीलू प्रधान आदि मौजूद रहे।

 स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ