खेकड़ा, 31 मई 2026 (यूटीएन)। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों और छात्राओं से अभद्र व्यवहार तथा छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की हरकतों से लंबे समय से महिलाओं और छात्राओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक निवासी खेकड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता से संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया।
पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। घटना के बाद महिला यात्रियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।

