Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

राष्ट्रीय नर्स दिवस: सेवा, समर्पण और मानवता को सलाम

1778074718_1.jpg


खेकड़ा, 06 मई 2026  (यूटीएन)। कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय नर्स दिवस ,बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और पूरे माहौल को भावनात्मक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान नर्स की वेशभूषा में सजी छात्राओं को सम्मानित कर उनके प्रति आदर प्रकट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि, हर वर्ष 6 मई को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय नर्स दिवस उन नर्सों को समर्पित है, जो अपने अथक परिश्रम और सेवा भाव से स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाती हैं।

नर्सें मरीजों की देखभाल, उपचार में सहयोग और कठिन परिस्थितियों में निरंतर सेवा देकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस चुनौतीपूर्ण दौर में नर्सों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना दिन-रात मरीजों की सेवा की।

उनका त्याग और समर्पण समाज के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नितिन जैन,360 चौधरी नरेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज का सच्चा प्रहरी और सेवा का प्रतीक बताया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ