Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

राजस्थान आवासन मण्डल की समृद्धि योजना को स्काॅच गोल्ड अवार्ड

1774885167_1001774847.jpg
मण्डल की ओर से आवासन आयुक्त डाॅ. रश्मि शर्मा ने यह अवार्ड शनिवार को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में ग्रहण किया।

राजस्थान आवासन मण्डल की समृद्धि अपार्टमेंट योजना को स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिला है । मण्डल की ओर से आवासन आयुक्त डाॅ. रश्मि शर्मा ने यह अवार्ड शनिवार को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में ग्रहण किया। आवासन आयुक्त डाॅ. रश्मि शर्मा ने कहा की मण्डल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त होने से आमजन में मण्डल की प्रतिष्ठा फिर से कायम हुई है। उन्होंने स्काॅच गोल्ड अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मण्डल की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होनें बताया कि समृद्धि आवासीय योजना में दो प्रकार के फ्लैट बनाये गए थे जिसमें 960 वर्ग फ़ीट वाले फ्लैट की कीमत 33 लाख अनुमानित थी वहीं 1100 वर्गफीट की कीमत 36 लाख अनुमानित थी , लेकिन मण्डल ने उसी उच्च गुणवत्ता के साथ प्रत्येक फ्लैट 960 वर्ग फ़ीट वाला 31 लाख में एवं 1100 वर्गफीट वाला 35 लाख में दिया है। उन्होंने बताया की हाल ही में राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने समृद्धि अपार्टमेंट के 159 आवंटियों को आवंटन पत्र सौंपे थे । डॉ शर्मा ने कहा की राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने अपनी योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि “समृद्धि अपार्टमेंट” परियोजना आम नागरिकों को किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास प्रदान करने का सफल उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बोर्ड अब पारंपरिक निर्माण से आगे बढ़कर तकनीकी नवाचार और नागरिक सुविधा केंद्रित परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। उल्लेखनीय है की इससे पूर्व विगत दो वर्षों में मण्डल को फाउन्टेन स्क्वायर पार्क एवं एक्सपाॅजिशन ग्राउन्ड के लिए आईबीसी अवार्ड , मण्डल मुख्यालय को ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बीईई की 5 स्टार रेटिंग का अवार्ड, मण्डल की माही योजना को नारोडको द्वारा अवार्ड तथा एसएस रेजीडेंसी को इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यू द्वारा अवार्ड मिल चुका है। इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता अमित अग्रवाल , तेजवीर सिंह मीणा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ