Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

पुलिस को चकमा देकर संदिग्ध युवक फरार, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

1777205542_01.jpg


खेकड़ा, 26 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार कार में सवार संदिग्ध युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।इस दौरान पुलिस पीछा करती रही , मगर आरोपी पकड़ में नहीं आ सके, जिससे मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बागपत की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार, जैसे ही खेकड़ा के पाठशाला बस स्टैंड पर पहुंची, सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी टक्कर हो गई। उस कार में चार युवक सवार बताए गए। हादसे के दौरान उनके पीछे पुलिस की गाड़ी भी लगी हुई थी, जो उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही थी।

टक्कर के बावजूद कार सवार युवक नहीं रुके और तुरंत वाहन को सांकरौद गांव की ओर मोड़कर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने उनका पीछा जारी रखा, लेकिन युवक यमुना पुस्ते के रास्ते फरार होने में सफल रहे। 

घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। हालांकि, कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ