Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने पीएम मोदी से टेक्सटाइल पार्क मांगा

1777472704_1.jpg


हरदोई,29 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रदेश में विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए एक्सप्रेसवे के पास टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग की है। शिवम द्विवेदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि रोजगार और समृद्धि का नया रास्ता है।

उन्होंने बताया कि अगर एक्सप्रेसवे के किनारे टेक्सटाइल पार्क बनाया जाता है, तो क्षेत्र की हजारों महिलाओं को घर के पास ही रोजगार मिल सकेगा। और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। प्रहलाद नगरी समिति ने प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका की भी सराहना की। द्विवेदी का कहना है कि एक्सप्रेसवे बनने से लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, होटल और ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। टेक्सटाइल पार्क बनने से इन अवसरों में और वृद्धि होगी। जिससे पूरे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ