Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

पंकज के हत्यारोपियों को जमानत मिलने पर खेकड़ा में परिजनों में आक्रोश

1782289979_1.jpg
मृतक पंकज धामा के परिजनों का कहना है कि, परिवार अभी बेटे की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया है और दूसरी ओर हत्या के आरोपियों को इतनी जल्दी जमानत मिल जाना बेहद पीड़ादायक है।

खेकड़ा,24 जून 2026 (यूटीएन)। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पंकज धामा की हत्या के मामले में आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर जमानत मिलने की खबर के बाद खेकड़ा क्षेत्र में मृतक के परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने आरोपियों को इतनी जल्दी राहत मिलने पर न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

मृतक पंकज धामा के परिजनों का कहना है कि, परिवार अभी बेटे की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया है और दूसरी ओर हत्या के आरोपियों को इतनी जल्दी जमानत मिल जाना बेहद पीड़ादायक है। उनका कहना है कि, इससे परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। परिवार के लोगों और क्षेत्र के कई सामाजिक लोगों ने कहा कि जिस युवक की बेरहमी से हत्या की गई, उसके आरोपियों को 24 घंटे के भीतर जमानत मिलना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 

लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। परिजनों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मामले में गंभीरता बरतने तथा आरोपियों के खिलाफ मजबूत पैरवी सुनिश्चित कराने की मांग की है। घटना को लेकर खेकड़ा कस्बे और आसपास के क्षेत्र में लोगों में गुस्सा बना हुआ है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ