Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

1779543349_1.jpg
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना सुरसा पर दर्ज मुकदमा संख्या 156/26 धारा 74/352 बीएनएस एवं 9m/10 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

हरदोई,23 मई 2026  (यूटीएन)। थाना सुरसा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना सुरसा पर दर्ज मुकदमा संख्या 156/26 धारा 74/352 बीएनएस एवं 9m/10 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रेस नोट के अनुसार, 21 मई 2026 को वादी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया था कि उसकी 8 वर्षीय पुत्री गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी विपिन पुत्र तोताराम वहां पहुंचा और बच्ची को गलत तरीके से पकड़ लिया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामले में थाना सुरसा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराएं भी बढ़ाईं। इसके बाद शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी विपिन पुत्र तोताराम निवासी ग्राम मन्ना पुरवा मजरा सुरसा थाना सुरसा जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीटी चौबे तथा कांस्टेबल महेंद्र शामिल रहे।

हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह)







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ