Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

फुटओवर ब्रिज बना पर जाम से राहत नहीं- वृंदावन

1776327484_1.png


वृंदावन, 16 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। मंदिर के सामने फुटओवर ब्रिज तो बना दिया गया लेकिन सड़क के बीच में बने डिवाइडर में बने कई कट बंद नहीं किए गए है। इसके चलते श्रद्धालु फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने के बजाय सीधे सड़क पार कर रहे हैं। इससे वाहनों की रफ्तार थम जाती है और लंबा जाम लग जाता है। सुबह और शाम के समय हालात बिगड़े रहते हैं। वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाकर व्यवस्था को सुचारू किया जा सकता है।

वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सड़क को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रेम मंदिर के सामने बनाए गए फुटओवर ब्रिज से भी राहत नहीं मिल पा रही है। यहां अब भी हर वक्त जाम लगा रहता है। सुबह और शाम तो वाहनों को निकलना मुश्किल भरा हो जाता है। वाहनों की टक्कर से से श्रद्धालुओं में विवाद की स्थिति हो जाती हैं। बैठने और सोने के काम आ रहा पुल फुटओवर ब्रिज लोगों के बैठने के काम आ रहा है। सुबह शाम यहां लोग सीढ़ियों पर बैठे नजर आते हैं तो ऊपर लोग सो जाते हैं।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ