Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

फ्लाईओवर पर अनियंत्रित बाइक बनी काल, महिला की मौत; युवक घायल

1779817562_Addd--3.jpg
महावन से भरना खुर्द बरसाना की ओर जा रही एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मथुरा,26 मई 2026 (यूटीएन)। थाना जैत क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एनएच-19 पर कोटा छरोरा फ्लाईओवर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महावन से भरना खुर्द बरसाना की ओर जा रही एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी मधु पत्नी नैहना निवासी भरना खुर्द थाना बरसाना उम्र करीब 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं नैहना पुत्र तेजा के सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे उपचार के लिए पारसमणि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया गया कि बाइक चालक अंकित पुत्र लालाराम निवासी बरई थाना डीग जिला डीग राजस्थान सुरक्षित है। सूचना मिलते ही थाना जैत प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार एवं उपनिरीक्षक निशांत पायल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बावजूद एनएच-19 पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं रही।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ