Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

पीलीभीत में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

1780044717_1.jpg
जानकारी के अनुसार बिलसंडा के बमरौली तिराहे पर कुछ लोग एक साइकिल व्यापारी के साथ मारपीट कर रहे थे, इसी दौरान पास में मौजूद कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंचे, आरोप है कि तभी आधा दर्जन बदमाशों में से एक ने पप्पू गुप्ता को गोली मार दी।

पीलीभीत, 29 मई 2026 (यूटीएन)। पीलीभीत जनपद के बिलसंडा कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार बिलसंडा के बमरौली तिराहे पर कुछ लोग एक साइकिल व्यापारी के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान पास में मौजूद कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि तभी आधा दर्जन बदमाशों में से एक ने पप्पू गुप्ता को गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस गोलीकांड की घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाजार क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता रहती तो शायद इतनी बड़ी वारदात नहीं होती।

पीलीभीत- स्टेट ब्यूरो, (अरुण मिश्रा) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ