Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

1780147857_1.jpg
परिजनों के सामने ही उसने तमंचा अपने सिर पर सटाकर गोली चला दी, गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आ

खेकड़ा, 30 मई 2026 (यूटीएन)। क्षेत्र के बड़ागांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी रसीद का शनिवार को किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक गुस्से में घर से बाहर चला गया और कुछ देर बाद तमंचा लेकर वापस लौटा। परिजनों के सामने ही उसने तमंचा अपने सिर पर सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे खेकड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ