Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

नशामुक्त भारत अभियान के तहत पोस्टर एवं आईईसी सामग्री का विमोचन

1782030610_1.jpg


झुंझुनूं,20 जून 2026 (यूटीएन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एडीआर भवन में नशा विरोधी पोस्टरों एवं जन-जागरूकता सामग्री (आईईसी) का विमोचन एवं वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. महेन्द्र के. सोलंकी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुमा सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां, मुख्य विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता धीरज गोयल, उप विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता अशोक गोयल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अभियान के पोस्टरों का विमोचन कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। 

उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 17 से 26 जून तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत 20 जून को स्काउट गाइड व खेल विभाग द्वारा साइकिल एवं मोटरसाइकिल रैली, मानव श्रृंखला, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण, 21 जून को आयुर्वेद विभाग द्वारा योग एवं ध्यान शिविर, 22 जून को चिकित्सा विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर, आईईसी प्रदर्शनी, ऑनलाइन शपथ, 23 जून को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुभव साझा कार्यक्रम, 24 जून को बीड़ी के अस्पताल में नशे से बचाव पर कार्यशाला, 25 जून को पंचायती राज एवं नगरी निकायों द्वारा जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी । 

उन्होंने बताया कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पुलिस, शिक्षा, खेल एवं युवा मामले, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सहित विभिन्न हितधारक संस्थाओं के सहयोग से जिला स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

राजस्थान-रिपोर्टर,(सुरेश सैनी)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ