Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

निर्माणाधीन मकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, नकदी समेत सामान चोरी

1782659091_1.jpg
दोपहर किसी समय अज्ञात बदमाश उनके निर्माणाधीन मकान में घुस गए और वहां रखा सामान चोरी कर फरार हो गए, पीड़ित अजय शर्मा ने बताया कि चोर मकान से करीब 5800 रुपये की नकदी, बिजली का मोटर और बिजली के फव्वारे समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए।

खेकड़ा,28 जून 2026 (यूटीएन)। कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पाठशाला रोड का है, जहां बदमाशों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

कस्बे के पाठशाला रोड निवासी अजय शर्मा इन दिनों अपना नया मकान बनवा रहे हैं। रविवार दोपहर किसी समय अज्ञात बदमाश उनके निर्माणाधीन मकान में घुस गए और वहां रखा सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित अजय शर्मा ने बताया कि चोर मकान से करीब 5800 रुपये की नकदी, बिजली का मोटर और बिजली के फव्वारे समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से कस्बे के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा ,तो लोगों का घरों और संपत्ति की सुरक्षा पर भरोसा कमजोर पड़ सकता है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ