Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

निर्धारित दुकान से खरीदें कोर्स: मथुरा में अभिभावकों पर दबाव

1775481196_2.png
अभिभावकों का आरोप है कि एक ओर अधिकारी एनसीईआरटी की किताबें लागू कराने के दावे करते हैं वहीं उनके कार्यालय के आसपास ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

मथुरा,06 अप्रैल 2026 (यूटीएन)।  शहर की एक प्रमुख किताब की दुकान पर जनपद के नामी कॉन्वेंट स्कूलों की किताबों के सेट बेचे जा रहे हैं। यहां कक्षा 2 का सेट करीब 6 हजार रुपये और कक्षा 3 का सेट लगभग 7 हजार रुपये में उपलब्ध है। इनमें शामिल सभी किताबें निजी प्रकाशनों की हैं। कक्षा 2 के सेट में 16 और कक्षा 3 के सेट में 17 किताबें शामिल हैं। किताबों का यह सेट जहां अभिभावकों की जेब पर बोझ डाल रहा है, वहीं बच्चों के कंधों का भार भी बढ़ाएगा। ऐसे ही एक हाइबे थाना क्षेत्र में स्थित चार बाग कोलोनी में एम एन टी स्कूल है जोकि बुक ब कापियां बीएसए रॉड पर एन जी डी बुक सेलर से मंगाई जा रही अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन और दुकानदारों के बीच कमीशन का खेल चलता है। यही वजह है कि उन्हें एक ही दुकान से किताबें, कॉपियां और स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है जबकि बाजार में सस्ते विकल्प मौजूद हैं। अभिभावकों का आरोप है कि एक ओर अधिकारी एनसीईआरटी की किताबें लागू कराने के दावे करते हैं वहीं उनके कार्यालय के आसपास ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आज तक किसी अधिकारी ने न तो दुकानों की जांच की और न ही स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इससे स्कूल संचालक और दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। जनपद में स्कूल संचालकों की मनमानी इस कदर हावी है कि अभिभावकों को एक ही निर्धारित दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इन दुकानों से निजी प्रकाशनों की महंगी किताबें लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। इस पूरे मामले में विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं। स्कूल संचालकों की मानमानी की पड़ताल में जमीनी हकीकत परखी तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर ही निजी प्रकाशनों की महंगी किताबों का खेल चल रहा है। बीएसए रतन कीर्ति ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों और स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ