Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण

1777708344_1.jpg


झुंझुनू,02 मई 2026  (यूटीएन)। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनू कार्यालय में ज्योति किरण एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट वापी गुजरात  एवं ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के सौजन्य से मां सरस्वती मूर्ति एवं मंदिर निर्माण तथा मूर्ति अनावरण  कार्यक्रम का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं भामाशाह सी. ए. जितेंद्र वर्मा पुत्र रमेश चंद्र वर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा चिरंजीलाल सैनी प्रबंधक ज्योति विद्यापीठ बगड़, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील, डाइट प्राचार्या सुनीता झाझरिया के विशिष्ट आतिथ्य में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।
 
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के सबसे बड़े कार्यालय में मां सरस्वती का मंदिर निर्माण कर यह संदेश दिया गया है कि विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान विद्या की देवी की आराधना की जाए एवं बच्चों में संस्कारों के निर्माण हेतु भारतीय संस्कृति के संस्कारों का बीजारोपण किया जाए।
 
 इस अवसर पर ज्योति किरण एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक जितेंद्र वर्मा, ज्योति विद्यापीठ विद्यालय बगड़ के चिरंजीलाल सैनी, हरी कुल्लूर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील , सहायक निदेशक शिक्षा अशोक जांगिड़,डाइट प्रधानाचार्य सुनीता झाझरिया, सी. ओ. स्काउट महेश कालावत,जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक भगत सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव, किरण सैनी, चंद्रकला, मनोज झाझरिया, नरेंद्र चीता, रामकिशन सैनी, रामकृष्ण, बलबीर हुड्डा, सीमा सुरा, डॉ.राजबाला ढाका, पवन देरवाला, शिवचरण पुरोहित, वशिष्ठ शर्मा, एडवोकेट अनुपम, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह,जेपी महला, राजेश हलवान, जयपाल मीणा, डॉ.नवीन ढाका,सुरेंद्र शर्मा,सुनील कुमार, प्रहलाद राय जांगिड़,अमरचंद, सुरेंद्र किरोड़ीवाल, प्रदीप कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षाविद, शिक्षा अधिकारी, डाइट  के व्याख्याता एवं स्काउट गाइड्स उपस्थित रहे।
 
डाइट प्रधानाचार्य सुनीता झाझरिया ने स्वागत भाषण देते हुए भामाशाहों का आभार प्रकट किया एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में भामाशाहों का विशेष महत्व है, भामाशाहों के माध्यम से शिक्षा विभाग में नवाचार किए जा रहे हैं, विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन पवन पारस ने किया।
 
 राजस्थान-रिपोर्टर,(सुरेश सैनी)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ