Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मूसलाधार बारिश से 30 डिग्री तक पहुंच गया मई में पारा

1777907712_1.png
मई की भीषण गर्मी के दौरान मूसलाधार प्री-मानसून बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है लेकिन नमी बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।

हल्द्वानी, 04 मई 2026  (यूटीएन)। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने रविवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। अनुमान सही साबित हुआ। रविवार की रात्रि जमकर बारिश हुई और मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया तो वहीं पूर्वान्ह के समय पूरे शहर में काली घटा छा गई। दोपहर के समय शाम जैसा नजारा हो गया। लोगों को अपने वाहनों की लाइट ऑन करनी पड़ी। इसके बाद करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। दोपहर के समय ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। मई की भीषण गर्मी के दौरान मूसलाधार प्री-मानसून बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है लेकिन नमी बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी आर्द्रता बैक्टीरिया, वायरस और मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल स्थिति पैदा करती है।

शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने पानी जमा न होने देने की सलाह दी है। अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई। हल्द्वानी में एक ही दिन में करीब 40 मिमी बारिश हुई है। रविवार को हल्द्वानी में पारा 30.6 डिग्री रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर में एक सप्ताह पहले पारा 40 डिग्री को पार कर गया था। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यही नहीं मंगलवार और बुधवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही नौ मई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने का अनुमान है। मई माह जो अपनी प्रचंड गर्मी के लिए जाना जाता है, उस माह में मूसलाधार बारिश हो रही है। पारे में गिरावट आ रही है।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ