Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मजदूरों के हालात पर सरकारें कब गंभीर चिंतन करेगी

1776331159_1.png


लखनऊ,16 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह नें कहा कि चूंकि हम उत्तर प्रदेश से आते है तो तो सीधी बात मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से नोएडा में जो कर्मचारियों का आंदोलन हुआ जिस प्रकार की कार्यवाही श्रमिकों के द्वारा की गई वह कार्यवाही श्रमिकों के इतिहास में भी नहीं रही है,जब हम श्रमिक नेता बनते है तो यह सिखाया जाता है कि धैर्य के साथ अपनी मांगों को रखे ,द्विपक्षीय वार्ता से समस्याओं का निस्तारण कराया जाए,जिससे उद्योग भी उन्नति करे और कर्मचारियों को भी समय से उनके हक , अधिकार मिले लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है सरकार ,उद्योगपति से मजदूर क्यों और कैसे लड़ सकता है उसकी औकात ही नहीं है फिर ऐसा संघर्ष नोएडा में क्यों हुआ इस पर विचार होना चाहिए।

1/ कर्मचारी तो कर्मचारी है चाहे संविदा हो,आउट सोर्स या दिहाड़ी मजदूर और चाहे नियमित हो ,क्या सभी को अलग अलग वेतन देश में असमानता ,हीनभावना और आक्रोश को जन्म नहीं देता।

2/ श्रम कानूनों को सूक्ष्म बिंदुओं में करके क्या अब न्यायालय में बिंदुओं या स्पष्ट नियम नहीं होने के कारण न्याय पाने में और कठिनाइयां नहीं आएगी उससे क्या देश के मजदूरों में असंतोष नहीं फैलेगा,,
3/नोएडा के श्रमिकों के आंदोलन के उग्र होने ,अराजकता फैलाने पर वहां पर त्वरित निर्णय लिए जाने की प्रक्रिया प्रदेश के अन्य श्रमिकों को ऐसा करने की प्रेरणा तो नहीं देगी।

महामंत्री यशवंत सिंह नें कहा कि आपको लगातार परिवहन निगम के कर्मचारियों की समस्याओं से पत्र,बाइट,प्रेस वार्ता के माध्यम से लगातार बताता रहा हूं। यह भी अवगत करता चला आ रहा हूं कि आज के हालत ऐसे है जिससे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आज अपने अस्तित्व को बचाने में लगा है लेकिन निगम के पास ऐसी कोई योजना नहीं है शासन, प्रशाशन,परिवहन विभाग,पुलिस प्रशाशन सभी निगम के विरोधी हो गए है क्योंकि हमारा किराया ज्यादा है ही नहीं बहुत ज्यादा है,डग्गामार संचालन सभी का संरक्षण पा कर फल फूल रहा है,परिवहन निगम से अतिरिक्त यात्री कर के नाम पर वार्षिक 250,300 करोड़ लिया जा रहा है,राष्ट्रीयकृत मार्गो का अब केवल 6% रह गया है,, प्रदेश के युवाओं की जवानी को लूटा जा रहा है उनको एजेंसियों के माध्यम से अब लिया जा रहा खुलेआम शोषण का ठेका दिया जा रहा है।

जसवंत सिंह नें कहा कि  जितनी भी आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी गई उसमें कितना बंदर बाट हुआ,सभी योजनाएं फर्श पर धड़ाम क्यों हो जाती है क्या कर रहे है शासन और निगम मुख्यालय के आला अधिकारी पीड़ा है बोल रहा हूं वर्तमान में परिवहन निगम में अपने आप को बीजेपी से सम्बन्धित या किसी भी प्रकार से जुड़ाव दिखाने वाले तीन संघठन है जो यहां पर शांति शांति है,,का पाठ रटते रहते है जिससे परिवहन निगम की असल स्थिति आपके समक्ष नहीं आती है क्योंकि जब चुनाव का समय आता है तब यह सभी अपना अपना रास्ता ढूंढ लेते है अभी सरकार का लाभ लेना है सरकार रहे या नहीं रहे क्योंकि इन जैसे लोगों पर पुनः सरकार बनाने की जिम्मेदारी नहीं है वह तो आप और मोदी पर है। यदि आपके कीमती समय में यदि पांच मिनट का समय मिल जाय तो परिवहन निगम की वस्तु स्थिति और सच्चाई आपके समक्ष रखना चाहूंगा कृपया मेरी बाते उचित लगे तो समय दिया जाय और विचार किया जाय। 







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ