Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मजदूरी विवाद में मारपीट, ठेकेदार का पक्ष लेने आई महिला भी पिटी

1777041689_1.jpg


खेकड़ा, 24 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मजदूरी के पैसे कम मिलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि, मामला मारपीट तक पहुंच गया।वहीं ठेकेदार का पक्ष लेने पहुंची महिला के साथ भी हाथापाई की गई, जबकि बीच-बचाव करने आए ठेकेदार को भी नहीं बख्शा गया। कस्बे की एक महिला ,ठेकेदार के अधीन एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य करती है। शुक्रवार को उसे महीने की मजदूरी दी गई, जिसे उसने घर ले जाकर अपने पति को सौंप दिया।

गिनती करने पर मजदूरी में 300 रुपये कम निकले। इस पर पति ने आपत्ति जताई और पत्नी को साथ लेकर ठेकेदार से जवाब मांगने पहुंच गया। वहां पहुंचने पर मजदूरी कम देने को लेकर दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी शुरू हो गई। 

इसी दौरान ठेकेदार की एक महिला परिचित मौके पर पहुंची और ठेकेदार का पक्ष लेने लगी। आरोप है कि इससे नाराज होकर पति-पत्नी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। इस बीच ठेकेदार ने बीचबचाव का प्रयास किया ,तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ