Breaking News
पड़ोसी तीन युवकों पर भाई-बहन को पीटकर घायल करने का आरोप   | गजानन के धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा बल-बुद्धि का आशीर्वाद   | दीपक शर्मा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान, 9 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन   | रटौल में रोटी पर थूककर बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार   | अतिरिक्त हल्के के बस्ते जमा कर लेखपालों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार   | दशलक्षण महापर्व पर तप धर्म का संदेश, कर्मों की शुद्धि के लिए तप को बताया सर्वहितकारी   | सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित   | जनता वैदिक कॉलेज में होंगे कबड्डी के रोमांचक मुकाबले, देशभर की आठ विश्वविद्यालयी टीमें दिखाएंगी दमखम   | मोदी के 25 वर्षों की सेवा को ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ में दिखाया जाएगा, भव्य नाट्य मंचन की तैयारी : नीरज शर्मा   | घेवर-बालूशाही के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी, नया उद्योग लगाने और कारोबार बढ़ाने का मौका   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल टटीरी में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

1785332523_1.jpg


बागपत,29 जुलाई 2026 (यूटीएन)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, अग्रवाल मंडी टटीरी ,में पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से एक वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सागौन, बरगद, पीपल, जामुन, पिलखन, शहतूत, आम एवं तुलसी सहित अनेक औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक योगेंद्र शर्मा एवं सचिन कुमार ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के विषय में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी के आभूषण हैं और इनके संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित एवं समृद्ध रह सकता है। 

इस दौरान बच्चों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि, वे प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन, विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधे लगाएंगे तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।इस अवसर पर छात्राओं में मोनिका, रिया, आयशा एवं सबा तथा छात्रों में साद, दीपांशु, राहुल, कार्तिक एवं अमर ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में प्रकृति के प्रति विशेष लगाव एवं संवेदनशीलता देखने को मिली।

विद्यालय के प्रबंधक एड मनोज कुमार आर्य ने छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि, आज के बच्चे ही कल के जागरूक नागरिक हैं। यदि उनमें बचपन से ही प्रकृति व पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ