Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मेहनत का मिला स्वर्णिम सम्मान, गुरुकुल विद्यापीठ के मेधावियों को गोल्ड मेडल

1783954264_1.jpg


खेकड़ा,13 जुलाई 2026 (यूटीएन)। कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम, जब सम्मान के रूप में मिलता है ,तो वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन जाता है। इसी भावना के साथ गुरुकुल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को टाइम्स ओलंपियाड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा प्रदान किए गए गोल्ड मेडल पहनाकर अलंकृत किया गया।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने कहा कि, प्रतिभा तभी निखरती है, जब उसे उचित मंच और सम्मान मिले। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा जगाना है। उन्होंने कहा कि ,निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और अनुशासन सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं।

 

समारोह में बोर्ड परीक्षा के तीन सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान दिया गया। दिशा ने 95 प्रतिशत, माही तेवतिया ने 88.2 प्रतिशत तथा माणिक त्यागी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम भी गौरवान्वित किया। गोल्ड मेडल पहनाए जाने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा विद्यालय तालियों से गूंज उठा।

 

विद्यालय के प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, ऐसे सम्मान युवा प्रतिभाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान देते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य राखी झा, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ