Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

लहोड्डा गाँव के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 215 रोगियों की हुई जांच

1780372117_1.jpg
शिविर में सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली से आए पेट रोग विशेषज्ञ डा आदित्य तोमर व फिजिशियन डा गरिमा ने आसपास के गांवों से आए विभिन्न रोगों से पीड़ित 215 रोगियों की जांच कर दवाइयां निशुल्क वितरित की तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए, शिविर में रोगियों की शुगर, बीपी व इसीजी जांच भी की गई। 

बिनौली,02 जून 2026 (यूटीएन)। लहोड्डा गांव में सोमवार को स्व हरफूल सिंह की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली व मेरठ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 215 रोगियों की जांच कर दवाइयां निशुल्क वितरित की गई। शिविर का शुभारंभ एसडीएम भावना सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना पुनीत कार्य है। उन्होंने लंबे जीवन के लिए सभी को अपनी नियमित जांच कराते रहने का भी आह्वान किया।

शिविर में सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली से आए पेट रोग विशेषज्ञ डा आदित्य तोमर व फिजिशियन डा गरिमा ने आसपास के गांवों से आए विभिन्न रोगों से पीड़ित 215 रोगियों की जांच कर दवाइयां निशुल्क वितरित की तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। शिविर में रोगियों की शुगर, बीपी व इसीजी जांच भी की गई। 

आयोजन में मलकपुर गन्ना समिति चेयरमैन अंकितवीर सिंह, संयोजक महावीर सिंह तोमर, मुकेश तोमर, राजबीर सिंह, भंवर सिंह, मास्टर ब्रजपाल सिंह, दरियाव सिंह, सुभाष तोमर, कृष्णपाल, आकाश तोमर आदि का सहयोग रहा।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ